बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग : एचएस प्रणय की शीर्ष 15 में वापसी, लक्ष्य सेन नौवें स्थान पर बरकरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत मंगलवार को जारी नवीनतम बीडब्ल्यूएफ (बैडमिंटन विश्व महासंघ) विश्व रैंकिंग में शीर्ष 15 में वापसी की। लगातार दो टूर्नामेंट विश्व चैंपियनशिप और जापान ओपन सुपर 750 के फाइनल में पहुंचे प्रणय एक स्थान के फायदे से 15वें स्थान पर पहुंच गए …

नई दिल्ली। स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत मंगलवार को जारी नवीनतम बीडब्ल्यूएफ (बैडमिंटन विश्व महासंघ) विश्व रैंकिंग में शीर्ष 15 में वापसी की। लगातार दो टूर्नामेंट विश्व चैंपियनशिप और जापान ओपन सुपर 750 के फाइनल में पहुंचे प्रणय एक स्थान के फायदे से 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

युवा लक्ष्य सेन नौवें स्थान पर बरकरार हैं और पुरुष रैंकिंग में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी बने हुए हैं। किदांबी श्रीकांत एक स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। चोट के कारण विश्व चैंपियनशिप और जापान ओपन से बाहर रहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू महिला रैंकिंग में छठे स्थान पर बनी हुई हैं। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल एक स्थान के फायदे से 31वें पायदान पर हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक और विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी पहले की तरह आठवें स्थान पर बनी हुई है। विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी तीन स्थान आगे बढ़कर 23वें स्थान पर पहुंच गई है। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी दो स्थान के फायदे से 23वें स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें : County Championship : शुभमन गिल का बल्ले से कमाल…जड़ा काउंटी करियर का पहला शतक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात