लखनऊ: यूपी में बदली गई मदरसों की टाइमिंग, 6 घंटे होगी पढ़ाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में मदरसा शिक्षा परिषद् ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार अब मदरसों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार मदरसों में छात्र अब छह घंटे पढ़ाई करेंगे। मदरसा शिक्षा परिषद् की तरफ से मंगलवार को लिए गए निर्णय के अनुसार अब मदरसों में …

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में मदरसा शिक्षा परिषद् ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार अब मदरसों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार मदरसों में छात्र अब छह घंटे पढ़ाई करेंगे। मदरसा शिक्षा परिषद् की तरफ से मंगलवार को लिए गए निर्णय के अनुसार अब मदरसों में कक्षाओं का संचालन सुबह 9 बजे से दोपहर के 3 बजे तक किया जाएगा। गौरतलब है कि यूपी में मदरसों को लेकर सर्वे का काम चल रहा है। सरकार की कोशिश है कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा कि मुख्यधारा में शामिल किया जाए और उन्हें दीनी पढ़ाई के साथ और विषयों को भी पढ़ाया जाए।

यह भी पढ़ें-Rajasthan: गहलोत के करीबी नेताओं के खिलाफ जारी हुआ कारण बताओ नोटिस 

संबंधित समाचार