हिमाचल में सभी वर्तमान विधायकों को टिकट देगी कांग्रेस, क्या प्रतिभा सिंह लड़ेंगी चुनाव?
नई दिल्ली। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 20 वर्तमान विधायकों को टिकट देने का फैसला किया है। इस दौरान ये भी साफ हो गया कि वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगी। अभी वह मंडी (Mandi) से पार्टी की सांसद हैं। ये …
नई दिल्ली। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 20 वर्तमान विधायकों को टिकट देने का फैसला किया है। इस दौरान ये भी साफ हो गया कि वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगी। अभी वह मंडी (Mandi) से पार्टी की सांसद हैं।
ये भी पढ़ें- Rajasthan: गहलोत के करीबी नेताओं के खिलाफ जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हिमाचल के अपने विधायकों के टिकट को मंजूरी देने के साथ ही करीब 15 अन्य सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अंबिका सोनी, केसी वेणुगोपाल, राजीव शुक्ला और कई अन्य नेता शामिल हुए। इनके अलावा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रमुख प्रतिभा सिंह और प्रदेश के कुछ अन्य वरिष्ठ नेता भी बैठक में शामिल हुए।
सूत्रों के अनुसार, जिन प्रमुख नेताओं को टिकट देने का फैसला हुआ, उनमें शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह और हरोली से मुकेश अग्निहोत्री प्रमुख हैं। विक्रमादित्य पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र हैं और अग्निहोत्री विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।
ये भी पढ़ें- पर्यवेक्षकों ने राजस्थान संकट पर लिखित रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंपी, गहलोत को मिली क्लीन चिट
