बरेली: नशीला पदार्थ देकर ई-रिक्शा लूट ले गए लुटेरे
बरेली, अमृत विचार। ई-रिक्शा चालक को लुटेरों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर आरोपियों ने उसे स्पर्श लॉन के पीछे फेंक दिया और ई-रिक्शा लूट कर ले गए। पीड़ित की मां ने थाना बारादरी में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। इज्जतनगर थाना …
बरेली, अमृत विचार। ई-रिक्शा चालक को लुटेरों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर आरोपियों ने उसे स्पर्श लॉन के पीछे फेंक दिया और ई-रिक्शा लूट कर ले गए। पीड़ित की मां ने थाना बारादरी में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के तुलाशेरपुर बीडीए कॉलोनी मलिन बस्ती में रहने वाली विमला देवी पत्नी गंगाराम ने बताया कि उनका बेटा अंकुर महानगर निवासी अनुराग का ई-रिक्शा चलाता है। अनुराग का घी, तेल और रिफाइंड का कारोबार है। एक जुलाई को अंकुर सामान की सप्लाई करके वापस आ रहा था।
चौपुला के पास उसे पहचान के कुछ लोग मिल गए और रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज में छोड़ने को कहा। इस पर अंकुर मान गया और आरोपियों को छोड़ने चला गया। रास्ते में आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इससे अंकुर बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसे स्पर्श बैंकेट हाल के पीछे ले गए और वहां फेंक दिया और ई- रिक्शा लूट ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंकुर के परिजनों को सूचित किया।
परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने बताया कि अभी अंकुर की दिमागी हालत सही नहीं है। हां उसने इतना जरूर बताया कि ई-रिक्शा उसके परिचत ले गए हैं। पीड़िता ने थाना बारादरी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
