कानपुर : बीएलओ ड्यूटी पर लगे गुरू जी, एक शिक्षक पर होगा स्कूल का बोझ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कानपुर। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड टर्म की पढ़ाई चल रही है। अभी पूरी तरह से बच्चों को किताबें तक नहीं मिल सकी हैं। इसी बीच बच्चों की पढ़ाई एक बार फिर खटाई में पड़ गई है। नगर निगम निकाय चुनाव में बीएलओ ड्यूटी के लिए नगर और ग्रामीण के 80 …

अमृत विचार, कानपुर। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड टर्म की पढ़ाई चल रही है। अभी पूरी तरह से बच्चों को किताबें तक नहीं मिल सकी हैं। इसी बीच बच्चों की पढ़ाई एक बार फिर खटाई में पड़ गई है। नगर निगम निकाय चुनाव में बीएलओ ड्यूटी के लिए नगर और ग्रामीण के 80 प्रतिशत शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। अब सरकारी स्कूल महज एक शिक्षक के भरोसे ही खुलेंगे। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होना शुरू हो गई है।

महानगर क्षेत्र में चार ब्लॉक आते हैं जिसमें प्राथमिक विद्यालय में 261 और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 54 शिक्षक तैनात हैं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के 10 ब्लॉक हैं जिसमें प्राथमिक विद्यालय में 1336 शिक्षक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 575 शिक्षक तैनात हैं। जिनपर बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी है। नगर निगम निकाय चुनाव से पहले शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है। जिससे विद्यालयों में पढ़ाई चौपट हो गई है। वहीं, कई शिक्षक ड्यूटी कटवाने के लिए बीएसए और डीएम ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं।

विकलांग, प्रधानाध्यापक की भी लगा दी ड्यूटी

निकाय चुनाव के लिए प्रधानाध्यापक, विकलांग, गंभीर रोग से ग्रसित शिक्षक और एकल शिक्षक विद्यालय की भी ड्यूटी लगा दी गई थी। जिससे नगर और ग्रामीण के अधिकतर स्कूल बंद करने की स्थिति में आ गए थे। मंगलवार को इस समस्या को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट पंचम के साथ बैठक की। स्कूल बंद न हो इसलिए सभी की ड्यूटी कटवा दी गई।

तो मिड डे मिल के लिए खुलेगा स्कूल…

उ.प्र. बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष मो. परवेज आलम ने बताया कि स्कूल खुले इसलिए ड्यूटी कटवाई गई है। एक शिक्षक स्कूल में रहेगा। उन्होंने बताया कि एक स्कूल में लगभग 150 बच्चें हैं जिन्हें एक शिक्षक नहीं पढ़ा सकता। इसदौरान मिड डे मिल ही बांटा जाएगा और बच्चों को घर भेज दिया जाएगा।

मो. परवेज ने बताया कि इससे पहले लोक सभा और विधानसभा चुनाव कार्य के लिए पहले से ही स्कूलों के शिक्षक तैनात किए गए हैं। अब नगर निकाय चुनाव में ड्यूटी लगने के बाद बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से बंद हो गई है। इस सम्बन्ध में बीएसए कानपुर सुरजीत सिंह विकलांग, गंभीर बीमार, प्रधानाध्यापक व एकल शिक्षक की ड्यूटी त्रुटिवश लग गई थी। इन सभी को बीएलओ के कार्य से मुक्त किया गया है। आज एीसीएम द्वारा खुद सभी की ड्युटी को कटवाया है, ताकि स्कूल बंद न हो।

यह भी पढ़ें:- हरदोई: विद्यालय निरीक्षण में सीडीओ को मिली खामियां, बीएसए को कारण बताओ नोटिस हुई जारी

संबंधित समाचार