बरेली: फाइक इन्क्लेव में बंद मकान से लाखों की चोरी
बरेली, अमृत विचार। फाइक इन्क्लेव के बंद मकान में चोरों ने ताले तोड़कर एक लाख की नकदी और पांच तोला सोने का जेवर गायब कर दिया। इसके साथ ही चोर वहां से कीमती कपड़े भी ले गए। पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत की लेकिन रात तक उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। बारादरी …
बरेली, अमृत विचार। फाइक इन्क्लेव के बंद मकान में चोरों ने ताले तोड़कर एक लाख की नकदी और पांच तोला सोने का जेवर गायब कर दिया। इसके साथ ही चोर वहां से कीमती कपड़े भी ले गए। पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत की लेकिन रात तक उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
बारादरी के फाइक इन्क्लेब निवासी नाजिर हुसैन ने बताया कि वह चार जुलाई को अपने गांव गए थे। छह जुलाई की सुबह वह जब गांव से लौटे तो पता चला की उनके घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। वहीं एक लाख की नकदी, और पांच तोला सोना के जेवर गायब थे। चोर उनके घर में रखे कीमती कपड़े भी चोरी कर ले गए।
पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि शाम तक उन्हें चोरों के बारे में कोई साक्ष्य नहीं मिल सका था। वहीं पुलिस ने खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
