शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 81.93 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे टूटकर 81.93 के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। इस दौरान निवेशकों के बीच जोखिम से बचने की भावना से भी रुपये पर दबाव बना। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट …

मुंबई। अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे टूटकर 81.93 के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। इस दौरान निवेशकों के बीच जोखिम से बचने की भावना से भी रुपये पर दबाव बना। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और विदेशी कोषों की निकासी के चलते भी निवेशकों के रुख में नरमी आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.90 पर खुला, फिर गिरकर 81.93 पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 40 पैसे टूटा। मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 14 पैसे चढ़कर 81.53 प्रति डॉलर पर पहुंच गई थी। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.40 प्रतिशत बढ़कर 114.55 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.33 प्रतिशत गिरकर 85.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,823.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे बढ़कर 81.30 पर पहुंचा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता