बरेली: बाइक हल्के चलाने को कहा तो सिपाही को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चौपुला पर बाइक सवार दो लड़कों ने सिपाही को पीट दिया। उसकी वर्दी फाड़ दी। यह देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने एक हमलावर को दबोच लिया लेकिन उसका साथी फरार हो गए। पुलिस ने अरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस लाइन में तैनात …

बरेली, अमृत विचार। चौपुला पर बाइक सवार दो लड़कों ने सिपाही को पीट दिया। उसकी वर्दी फाड़ दी। यह देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने एक हमलावर को दबोच लिया लेकिन उसका साथी फरार हो गए। पुलिस ने अरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस लाइन में तैनात रणवीर सिंह सिपाही है। उसने बताया कि वह सोमवार दोपहर में ड्यूटी से चौपुला जा रहा था। इसी बीच वहा पर एक बाइक को तेजी से चलाते हुए दो लोग आए। सिपाही ने उनसे बाइक हल्के चलाने को कहा तो वह रणवीर सिंह के साथ गाली गलौज पर उतर आए। इसके बाद उन्होंने रणवीर के साथ सड़क पर मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। यह देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

उन्होंने एक बाइक सवार को दबोच लिया जबकि दूसरा वहां से फरार हो गया। पकड़े गए बाइक सवार का नाम विपिन है और वह कर्मचारी नगर रोड स्थित खुशबू नर्सरी का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अब उसके भागे साथी की तलाश की जा रही है।

विधायक बोले देख लो गलती हो गई
विपिन के पकड़े जाने के बाद सत्ताधारी एक विधयाक ने पुलिस को फोन करके उसे छोड़ने की बात कहीं। पुलिस ने उन्हें बताया कि सरेराह मारपीट कर उसने सिपाही की वर्दी तक फाड़ दी है। ऐसे में उसे छोड़ना सही नहीं होगा। इसपर विधायक ने कहा कि गलती हो जाती है, लड़के को माफ कर दीजिए। लेकिन पुलिस ने उनकी न सुनी और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस लाइन के सिपाही को बाइक सवार ने पीटा था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है। -गीतेश कपिल, इंस्पेक्टर कोतवाली

संबंधित समाचार