ठगी : शादी कराने का झांसा देकर शिक्षामित्र ने हड़पे 54 हजार रूपये
अमृत विचार बहराइच। प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षामित्र ने गांव के युवक की शादी कराने का झांसा देते हुए हजारों रूपये हड़प लिए। रुपये देने के बाद भी युवक की शादी नहीं हुई तो उसने शिक्षामित्र ने दबाव बनाया। तब शिक्षामित्र उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने …
अमृत विचार बहराइच। प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षामित्र ने गांव के युवक की शादी कराने का झांसा देते हुए हजारों रूपये हड़प लिए। रुपये देने के बाद भी युवक की शादी नहीं हुई तो उसने शिक्षामित्र ने दबाव बनाया। तब शिक्षामित्र उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोडहिया नंबर एक निवासी सुमेरीलाल के मुताबिक, उनके गांव का रहने वाला राधेश्याम यादव प्राथमिक विद्यालय जीरो पुरवा में शिक्षामित्र है। आरोप है कि शिक्षामित्र ने उसकी शादी गोरखपुर जनपद से कराने का आश्वसन दिया था लेकिन इसके एवज में शिक्षामित्र ने पीड़ित से 54 हजार रुपयों की मांग की थी। शादी की बात पर पीड़ित ने शिक्षामित्र को 54 हजार रुपये दे दिए। पीड़ित ने बताया कि शिक्षा मित्र उसे अपने साथ गोरखपुर ले गया और इधर-उधर घुमा कर वापस ले आए।
वापस घर लौटने पर शिक्षामित्र ने कहा कि तुम्हारी शादी नहीं हो सकती है। इसके बाद पीड़ित ने शिक्षामित्र से अपने रुपये वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर शिक्षामित्र पीड़ित को फर्जी मुकदमें में फंसा देने की धमकी देने लगा। ठगे जाने के बाद पीड़ित ने कैसरगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए शिक्षामित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- कानपुर: सरकारी नौकरी के नाम पर 11 बेरोजगारों से 38 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
