हरदोई : होमगार्ड व उसकी पत्नी की गला रेत का हत्या, कातिलों की तलाश में जुटी पुलिस
अमृत विचार, हरदोई। घर के अंदर सो रहे होमगार्ड और उसकी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। इसका पता तब हुआ जब काफी देर तक होमगार्ड अपने घर से नही निकला। इसके बाद पड़ोसियों ने होमगार्ड के घर का दरवाजा खुला देख तो वह भीतर चले गए। अन्दर फर्श पर दंपती का …
अमृत विचार, हरदोई। घर के अंदर सो रहे होमगार्ड और उसकी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। इसका पता तब हुआ जब काफी देर तक होमगार्ड अपने घर से नही निकला। इसके बाद पड़ोसियों ने होमगार्ड के घर का दरवाजा खुला देख तो वह भीतर चले गए। अन्दर फर्श पर दंपती का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। इसके बाद लोगों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचना दी।

जानकारी मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी समेत एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव, सीओ बघौली विकास जायसवाल घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने गहनता से जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। वहीं आईजी लखनऊ जोन लक्ष्मी सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर आलाधिकारियों को दोहरे हत्याकांड का जल्द खुलासा करने के सख्त निर्देश दिए है। हालांकि पुलिस ने दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हरदोई जनपद के बघौली थानाक्षेत्र के काईमऊ निवासी संतराम (60) होमगार्ड कंपनी में तैनात था। उनके दो बेटे कमल और विमल दिल्ली में काम करते है और दो बेटियों की शादी हो चुकी है। वह अपनी पत्नी कैलाशा के साथ गांव किनारे दो मंजिला मकानमें रहते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम को उन्हें अन्तिम बार देखा गया था। बुधवार की सुबह संतराम ने अपने घर का दरवाजा नहीं खोला।
जब काफी देर हो गई उनका भाई सियाराम पड़ोसी अशोक के साथ भाई के घर का दरवाजा खटखटाने पहुंचा। सियाराम ने बताया कि दरवाजे पर हाथ रखते ही वह अंदर से खुल गया। इसके बाद वह भीतर पहुंचा तब उसने बरामदे के बगल वाले कमरे में भाभी कैलाशा और संतराम के शव को फर्श पर पड़ा पाया। उन्होंने बताया कि दंपती का शव से खून से लथपथ हालत में पड़ा था। जिसके बाद वह शोर मचाते हुए घर से बाहर निकले और फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।
जानकारी मिलने के पर एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव और सीओ बघौली विकास जायसवाल घटनास्थल पर पहुंचे और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी। हालांकि पुलिस मृतक परिवार के घर आने-जाने वालों की जानकारी जुटा रही है। वहीं फोरेंसिक टीम ने मामले ने अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं। जब यह सूचना आईजी लखनऊ जोन लक्ष्मी सिंह को मिली तो वह भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि दंपती की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। आईजी जोन ने साफतौर पर कहा कि कानून एवं व्यवस्था से खिलवाड़ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने दोहरी हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश करने के लिए आलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
घर के बाहर लोगों ने देखी थी बाइक
जब पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर रात संतराम के घर के बाहर लोगों ने एक बाइक को खड़ा देखा था। इस पर किसी ने पूछा तो कैलाशा ने बताया कि घर में नातेदार आए हुए है। बाइक से आने वाले कौन थे ? इसका पता नहीं चल सका है।
पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। बता दें कि जब संतराम के बेटों इस बारे में जानकारी हुई तो उनका बेटा विमल बदहवास हो गया। पुलिस ने दंपती का पंचनामा करने के लिए शव उठाने की कोशिश की तो वह चिल्ला पड़ा और कहने लगा जब तक दीदी नहीं आ जाती तब तक कोई भी उसके मां-बाप के शवों को कोई छू तक नहीं सकता है। इसके बाद पुलिस ने शवों को अपने कब्ज़े में लिया।
यह भी पढ़ें:- कानपुर: बर्रा में दंपती की धारदार हथियार से हत्या, बेटे ने साले समेत तीन पर लगाए आरोप
