अयोध्या : छह दिन बाद दर्ज की तोड़फोड़ और मारपीट की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मिल्कीपुर/ अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के कुरावन गांव में मनबढ़ों द्वारा घर में घुसकर सामानों की तोड़फोड़ व मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने छह दिन बाद छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।हालांकि पुलिस ने अभी किसी आरोपी की गिरफ्तार नहीं की है। कुरावन गांव की शशिलता सिंह ने …

अमृत विचार, मिल्कीपुर/ अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के कुरावन गांव में मनबढ़ों द्वारा घर में घुसकर सामानों की तोड़फोड़ व मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने छह दिन बाद छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।हालांकि पुलिस ने अभी किसी आरोपी की गिरफ्तार नहीं की है।

कुरावन गांव की शशिलता सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मामूली विवाद में गांव के ही आलोक सिंह, बब्बू सिंह, गोल्डी, माधुरी, साधना व खुशबू ने 22 सितंबर को घर पर हमला बोल दिया। उसे लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा।

पीड़िता का आरोप है कि घटना की तहरीर उसी दिन पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस द्वारा मामले में लीपापोती करते हुए छह दिन बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की। खंडासा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर में नामजद आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें:- कानपुर: पिटबुल के मालिक पर लगा पांच हजार का जुर्माना, मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी

संबंधित समाचार