मेरठ: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का हुआ जमकर स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार।  कांग्रेस की भारत जोड़ो नफरत छोड़ो यात्रा इंदिरा चौक से रवाना होकर बुढ़ाना गेट से होते हुए घंटाघर, रेलवे रोड चौपला होते हुए मेट्रो प्लाजा पर समाप्त हुई। इस दौरान पूर्व इंदिरा चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया। समापन पर बाबा भीमराव अम्बेडकर …

मेरठ, अमृत विचार।  कांग्रेस की भारत जोड़ो नफरत छोड़ो यात्रा इंदिरा चौक से रवाना होकर बुढ़ाना गेट से होते हुए घंटाघर, रेलवे रोड चौपला होते हुए मेट्रो प्लाजा पर समाप्त हुई।

इस दौरान पूर्व इंदिरा चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया। समापन पर बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव गौरव भाटी, पूर्व प्रदेश महासचिव नसीम कुरैशी, मनिंदर शोध वाल्मीकि, चौधरी समसुदीन, पूर्व महानगर अध्यक्ष शबी खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष युगांश राणा, जुबेर नसीम, आमिर रजा, मुल्लाजी अशरफ, कांग्रेस सेवा दल पश्चिम यूपी सोशल मीडिया प्रभारी एसके शाहरुख, डीके शर्मा आदि ने किया। सैकड़ों कांग्रेसियों सहित आम जनता ने भारत जोड़ो यात्रा को सराहा तथा जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें.. मेरठ: वायुसेना अधिकारी की करंट लगने से मौत

संबंधित समाचार