रायबरेली : लेखपाल की रंगेहाथ गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुखर हुए अधिवक्ता
अमृत विचार, रायबरेली ।लालगंज तहसील के लेखपाल मनीष पासवान को मंगलवार को एंटी करप्शन टीम द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारी के बाद तहसील के अधिवक्ताओं ने व्यवस्था पर हल्ला बोल दिया है। बार एसोसिएशन द्वारा तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर अधिकारियों के सामने समस्या पैदा कर दी है। बुधवार को अधिवक्ता एसोसिएशन …
अमृत विचार, रायबरेली ।लालगंज तहसील के लेखपाल मनीष पासवान को मंगलवार को एंटी करप्शन टीम द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारी के बाद तहसील के अधिवक्ताओं ने व्यवस्था पर हल्ला बोल दिया है। बार एसोसिएशन द्वारा तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर अधिकारियों के सामने समस्या पैदा कर दी है।
बुधवार को अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्योतिरेद्र मिश्रा की अगवाई में बुधवार को तहसील कार्यालय में घूम घूम कर नारेबाजी करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई ।अध्यक्ष ने बताया कि तहसील में काम की एवज में घूस की रेट लिस्ट है।
लेखपाल की गिरफ्तारी और अधिवक्ताओं द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध हल्ला बोल देने से तहसील के अधिकारी गायब हो गए है। तहसील कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।बुधवार के मुकदमों की तारीखों को 12 अक्टूबर को सुने जाने का निर्देश भी जारी कर दिया गया है।अधिवक्ताओं ने भी अदालत में कार्य न होने के चलते हड़ताल कर दिया और प्रदर्शन करते हुए नारे लगाना शुरू कर दिया।
अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है।इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेश त्रिवेदी, पूर्व महामंत्री अशोक कुमार शुक्ला, महामंत्री सुरेश निगम, वरिष्ठ अधिवक्ता विनय भदोरिया ,शिव शंकर पांडे ,सुरेंद्र सिंह ,विनोद मौर्या , नवल मौर्य ,यंग लायंस अध्यक्ष सुंदर बाजपेई ,सरोज बाजपेई ,राजेंद्र नाथ चौधरी, घनश्याम यादव, राजबली सिंह , राम नारायण श्रीवास्तव ,प्रियंका तिवारी आदि मौजूद थे
यह भी पढ़ें:- रायबरेली : एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते लेखपाल को पकड़ा
