रायबरेली : अपराध और हक के लिए खुलकर बोलें महिलाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। आज आधी आबादी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिलाएं शिक्षित होकर नए समाज का निर्माण कर रहीं है। अब इसमें ग्रामीण महिलाओं को भी आगे बढ़ना होगा और उन्हे अपने हक और अपराध के विरुद्ध खुलकर बोलना होगा। यह बात बुधवार को ऊंचाहार क्षेत्र के खोजनपुर गांव में आयोजित महिला …

अमृत विचार, रायबरेली। आज आधी आबादी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिलाएं शिक्षित होकर नए समाज का निर्माण कर रहीं है। अब इसमें ग्रामीण महिलाओं को भी आगे बढ़ना होगा और उन्हे अपने हक और अपराध के विरुद्ध खुलकर बोलना होगा। यह बात बुधवार को ऊंचाहार क्षेत्र के खोजनपुर गांव में आयोजित महिला सशक्तिकरण की बैठक में महिला पुलिस कर्मियों ने कही है।

गांव के प्राथमिक स्कूल में आयोजित बैठक में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुई है। इसमें महिला आरक्षियों ने कहा कि गांव में यदि कहीं अपराध हो रहा हो तो महिलाओं को उसके विरुद्ध आगे आना चाहिए । क्योंकि अधिकतर अपराध का शिकार महिलाएं ही होती है।

किसी घर में महिला का उत्पीड़न हो रहा हो , या अन्य अपराध हो रहा हो तो महिलाएं गोपनीय तरीके से भी सुचना दे सकती है। उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने हक के महिलाओं को अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुधीर गुप्ता ने किया था। इस मौके पर जान्हवी , पिंकी , दीपक और कांति मिश्र आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:- रायबरेली: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक कर रही महिला पुलिस

संबंधित समाचार