सुल्तानपुर: साड़ी के सहारे लटकता मिला युवक, मौत
अमृत विचार, जयसिंहपुर, सुल्तानपुर। मंगलवार की देर शाम बाजार से घर लौटा युवक घर के बगल स्थित पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। आनन-फानन में पारिवारिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मुइली तिवारीपुर गांव निवासी संतोष उर्फ बखेडू …
अमृत विचार, जयसिंहपुर, सुल्तानपुर। मंगलवार की देर शाम बाजार से घर लौटा युवक घर के बगल स्थित पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। आनन-फानन में पारिवारिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मुइली तिवारीपुर गांव निवासी संतोष उर्फ बखेडू (44) पुत्र जस्सी मंगलवार की देर शाम बाजार से घर पहुंचा। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही पारिवारिक जनों ने देखा कि घर के बगल स्थित पेड़ पर साड़ी के सहारे संतोष उर्फ बखेडू लटक रहा था।
आनन-फानन में परिवारीजन निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित करते हुए नगर कोतवाली में सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साले ने बताया कि संतोष उर्फ बखेडू शराब के नशे का आदी था। मंगलवार की शाम भी वह शराब पीकर घर आया था।
शराब के नशे में ही उसने आत्महत्या की है। मृतक अपने पीछे पुत्र मनीष, पुत्री लक्ष्मी व पत्नी को रोते बिलखते छोड़ गया है। उप निरीक्षक हीरालाल यादव ने बताया कि पारिवारिक जन उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
यह भी पढ़े… अयोध्या: पृथ्वी व्यथा व रामजन्म के लीला प्रसंगों का मंचन
