विश्व में कोरोना से 1.15 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित, 5.37 लाख की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग/जिनेवा/नई दिल्ली । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर दिन- प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। दुनिया भर में इसके संक्रमितों की संख्या 1.15 करोड़ से अधिक हो गई है जबकि 5.37 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से …

बीजिंग/जिनेवा/नई दिल्ली । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर दिन- प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। दुनिया भर में इसके संक्रमितों की संख्या 1.15 करोड़ से अधिक हो गई है जबकि 5.37 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विश्व भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,15,92,259 हो गयी है जबकि 5,37,487 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के मामलों की संख्या में भारत दुनिया में तीसरे नंबर (6,97,413) पर है। इसके बाद रूस (6,86,777), पेरू (3,05,703), चिली (2,98,557), यूके (2,87,290), मैक्सिको (2,61,750), स्पेन (2,51,789), ईरान (2,43,051), इटली (2,41,819), पाकिस्तान (2,31,818), सऊदी अरब (2,13,716), तुर्की (2,06,844), दक्षिण अफ्रीका (2,05,721), फ्रांस (2,05,597), जर्मनी (1,98,064), बांग्लादेश (1,65,618), कोलंबिया (1,17,412), कनाडा (1,07,748) और कतर (1,00,345) हैं।

वहीं 10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में यूके (44,321), इटली (34,869), मैक्सिको (31,119), फ्रांस (29,923), स्पेन (28,388), भारत (19,693), ईरान (11,731), पेरू (10,772) और रूस (10,271)हैं।

संबंधित समाचार