संभल: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। थाना बनियाठेर के भैतरी रेलवे फाटक के पास महिला की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाइयों ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। भाइयों ने आरोपी पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बिलारी के ग्राम चंगेरी निवासी खलील अहमद, शकील अहमद, …
संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। थाना बनियाठेर के भैतरी रेलवे फाटक के पास महिला की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाइयों ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। भाइयों ने आरोपी पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
बिलारी के ग्राम चंगेरी निवासी खलील अहमद, शकील अहमद, जमील अहमद पुत्रगण मसीत के अनुसार उन्होंने अपनी बहन मीरो की शादी वर्ष 2015 में भैतरी रेलवे फाटक बदायूं रोड निवासी रिजवान पुत्र नौसे से की थी। शादी के बाद ही पति बहन को दहेज को लेकर बार-बार परेशान करता आ रहा था। बहन के बीमार होने पर सही प्रकार से इलाज भी नहीं कराया जाता और उसके साथ आये दिन मारपीट की जाती थी। उनकी बहन दो माह से बीमार चल रही थी लेकिन बहनोई घर पर ही झोलाछाप से इलाज करा रहा था।
मायके वालों के कहने पर सरकारी अस्पताल में इलाज कराया तब कहीं जाकर हालत में कुछ सुधार हुआ। पिछले दो तीन से बहन से बात नहीं हो पा रही थी। 27 सितंबर को बहन से फोन पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन बंद जा रहा था। शाम छह बजे बहन की मौत हो जाने की सूचना मिली तो तीनों भाई बहन के घर पहुंच गये। मृतका के गले पर निशान होने के कारण 112 पुलिस को सूचना दे दी। बुद्धवार की सुबह को थानाध्यक्ष बनियाठेर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और घटना की जानकारी ली।
इस दौरान वहां काफी भीड़ लग गई है। भाइयों का आरोप है कि उनकी बहन की पति ने गला दबाकर हत्या की है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष कर्मसिंह पाल ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : ‘जौहर विवि से खुदाई के दौरान मिली सफाई मशीन 2014 में नगरपालिका आई थी’
