रायबरेली में लंपी वायरस रोधी टीकाकरण ने पकड़ी गति
रायबरेली। गायों एवं गोवंशों को लंपी वायरस से बचाने के लिए क्षेत्र में युद्ध स्तर पर एलएसडी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण अभियान में दो टीमें लगायी गई हैं। टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार और गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती में शिवगढ़ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत वर्मा के निर्देशन में …
रायबरेली। गायों एवं गोवंशों को लंपी वायरस से बचाने के लिए क्षेत्र में युद्ध स्तर पर एलएसडी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण अभियान में दो टीमें लगायी गई हैं। टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार और गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती में शिवगढ़ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत वर्मा के निर्देशन में पहली टीम में पशुधन प्रसार अधिकारी पवन यादव, पैरावेट अर्पित वर्मा, दिलीप यादव और दूसरी टीम में शामिल पशुधन प्रसार अधिकारी दिग्विजय सिंह, संजीव वर्मा, विवेक ऋषि, राजकुमार द्वारा टीकाकरण किया गया।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि अब तक 4500 गायों एवं गौवंशों टीकाकरण किया जा चुका है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इंद्रजीत वर्मा ने पशुपालकों से अपील करते हुए कहां है कि 4 माह से ऊपर के सभी गोवंशों एवं 0 से 6 माह तक की गाभिन बछिया और गायों, दुधारू गायों को एलएसडी टीका अवश्य लगवाएं।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : शिविर में 40 बच्चों का हुआ टीकाकरण, स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया सम्मानित
