देवरिया में बोले ब्रजेश पाठक- भ्रष्टाचार, अपराध और आतंक में डूबी थी सपा सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराधी और आतंक में आकंठ डूबी थी। पाठक ने संवाददाताओं से कहा कि सपा सरकार मे हुए भ्रष्टाचार को गिनाया जाय तो कम पड़ जायेंगे। उन्होंने कहा …

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराधी और आतंक में आकंठ डूबी थी। पाठक ने संवाददाताओं से कहा कि सपा सरकार मे हुए भ्रष्टाचार को गिनाया जाय तो कम पड़ जायेंगे।

उन्होंने कहा कि रिवरफ्रंट से लेकर खनन घोटाले सहित अनेक घोटाले सपा सरकार में हुए हैं। उन्होंने कहा कि सपा का अपराधियों और भ्रष्टाचार से पुराना नाता रहा है। पाठक ने कहा कि अभी हाल ही में आजमगढ़ जेल में बंद कुख्यात शराब माफिया से मिलने सपा मुखिया गये थे।

इससे साफ होता है कि सपा की नीयत अपराधियों को पुष्पित और पल्वित करने की रही है। उन्होंने कहा कि सपा अपना राष्ट्रीय और प्रादेशिक अधिवेशन करने का नाटक कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा का आम जनता से कोई वास्ता नहीं है। यह एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। सपा को आने वाले चुनाव में 20 प्रतिशत वोटों के भी लाले पड़ जायेंगे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर पलटवार, बोले- सपा सरकार में हर पद की लगती थी बोली

संबंधित समाचार