भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी देश के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: द्रौपदी मुर्मू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि कई क्षेत्रों में भारत के नेतृत्व को अब चुनौती नहीं दी जा सकती और देश ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी देश के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। भारतीय विदेश सेवा (2021 बैच) के प्रशिक्षु अधिकारियों के समूह को राष्ट्रपति भवन में संबोधित …

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि कई क्षेत्रों में भारत के नेतृत्व को अब चुनौती नहीं दी जा सकती और देश ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी देश के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। भारतीय विदेश सेवा (2021 बैच) के प्रशिक्षु अधिकारियों के समूह को राष्ट्रपति भवन में संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि भारत की मजबूत स्थिति अन्य कारकों के साथ उसके आर्थिक प्रदर्शन पर आधारित है।

राष्ट्रपति ने कहा, दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं अभी भी महामारी के प्रभावों से उबरने का प्रयास कर रही हैं, वहीं भारत एक बार फिर उठ खड़ा हुआ और आगे बढ़ने लगा है। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में उभरी है । उन्होंने कहा, वास्तव में वैश्विक आर्थिक स्थिति का पटरी पर लौटना एक हद तक भारत पर निर्भर हो गया है। मुर्मू ने कहा कि प्रशिक्षु अधिकारियों के लिये यह बहुत रोचक होने जा रहा है क्योंकि वे विदेश सेवा में अपने करियर की शुरूआत ऐसे समय में कर रहे हैं जब भारत विश्व पटल पर नये आत्मविश्वास के साथ उभरा है। राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया भी भारत की ओर देख रही है।

ये भी पढ़ें- ‘सैनिटरी पैड’ के सवाल पर ‘फ्री कंडोम’ की बात कहने वाली IAS से NCW ने मांगा जवाब

 

 

संबंधित समाचार