बहराइच: सीमा सुरक्षा को लेकर भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच हुई बैठक
नानपारा/बहराइच। एसएसबी बटालियन अगैया में भारत और नेपाल के अधिकारियों और जवानों की बैठक हुई। बैठक में सीमा सुरक्षा और नागरिकों के आवागमन समेत अन्य मुद्दे पर चर्चा की। दोनों देश ने मिलकर सीमा की सुरक्षा और पुख्ता करने पर बल दिया। नेपाल के 16 प्रतिनिधियों का दल गुरुवार को एसएसबी कैंप पहुंचा। यहां पर …
नानपारा/बहराइच। एसएसबी बटालियन अगैया में भारत और नेपाल के अधिकारियों और जवानों की बैठक हुई। बैठक में सीमा सुरक्षा और नागरिकों के आवागमन समेत अन्य मुद्दे पर चर्चा की। दोनों देश ने मिलकर सीमा की सुरक्षा और पुख्ता करने पर बल दिया।
नेपाल के 16 प्रतिनिधियों का दल गुरुवार को एसएसबी कैंप पहुंचा। यहां पर नेपाल एक जवानों और अधिकारियों ने कैंप का भ्रमण किया।

इसके बाद अगैया स्थित एसएसबी मुख्यालय में नेपाल और भारत के अधिकारियों को बैठक हुई। बहराइच की ओर से जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, एसडीएम अजित परेस, कार्यवाहक कमांडेंट प्रवीण कुमार, वैभव, उप कमांडेंट अनुज कुमार शामिल हुए।
जबकि नेपाल की ओर से एपीएफ 30वीं के एसपी जनक बसनेट की अगुवाई में 16 सदस्यीय दल पहुंचा। उप कमांडेंट ने बताया कि बैठक में दोनों देश ने सुरक्षा, नागरिकों के आवागमन पर चर्चा की। साथ ही सभी ने मिलकर सीमा की निगरानी करने पर बल दिया। इस दौरान उप कमांडेंट पार्थ सारथी, कस्टम और इमिग्रेशन के अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-नेपाल, भूटान सीमाओं पर सुरक्षा होगी और मजबूत, एसएसबी की 12 नई बटालियनों को मंजूरी
