कटान : दस किसानों की 33 बीघा फसल बर्बाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पूराबाजार/ अयोध्या। सरयू के घटते जलस्तर के साथ पूराबाजार ब्लाक क्षेत्र के बाढ़ से घिरे रहे इलाकों में तेजी से कटान हो रही है। गुरुवार तक करीब दस किसानों की 33 बीघा गन्ने और धान की खड़ी फसल कटान की भेंट चढ़ गई। जिसमें 31 बीघा गन्ना और 2 बीघा धान की फसल …

अमृत विचार, पूराबाजार/ अयोध्या। सरयू के घटते जलस्तर के साथ पूराबाजार ब्लाक क्षेत्र के बाढ़ से घिरे रहे इलाकों में तेजी से कटान हो रही है। गुरुवार तक करीब दस किसानों की 33 बीघा गन्ने और धान की खड़ी फसल कटान की भेंट चढ़ गई।

जिसमें 31 बीघा गन्ना और 2 बीघा धान की फसल है। इसे लेकर प्रभावित किसानों में हाहाकार मच गया है। आरोप है कि अभी तक कटान रोकने के कोई उपाय नहीं किए गए हैं।

सदर तहसील के पूराबाजार ब्लाक के प्रभावित गांवों से बाढ़ का पानी तो निकल गया है लेकिन अपने पीछे तमाम दुश्वारियां छोड़ गया। इसी बीच बुधवार देर शाम से बाढ़ से प्रभावित रहे क्षेत्र में कटान भी शुरू हो गई है।

गुरुवार दोपहर तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मड़ना मांझा बलुइया के किसान राजेश की 5 बीघा , शमशेर की 4 , रामनरेश, वीरेंद्र कुमार, राम सिंह ,अनीता, सुशील और बजरंगी की तीन – तीन बीघा फसलें कटान की भेंट चढ़ गई है।

वहीं अमरजीत दो, रामदयाल चार बीघा फसल भी चौपट हो गई है। इसके अलावा अन्य करीब 13 किसानों की फसलें भी कटान की जद में हैं। मड़ना के प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव ने बताया बलुइया माझा में कटान बहुत तेज हो रही है।

जिसकी सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई। इस बाबत लेखपाल रामपाल ने बताया कि कटान से हुई फसल के नुकसान की लिस्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेज दी गई है। जिनकी भी फसल प्रभावित होगी नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें:- बहराइच : नदी की कटान में चार घर और 60 बीघा जमीन समाहित

संबंधित समाचार