मुरादाबाद : जमीन बेचने का झांसा देकर 20 लाख हड़पे, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/बिलारी, अमृत विचार। उत्तराखंड के देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने परिवार के साथ मिलकर जमीन बेचने का झांसा देकर 2000000 रुपये हड़प लिए और बैनामा नहीं कराया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला निवासी इरफान पुत्र शफीक ने 27 जुलाई …

मुरादाबाद/बिलारी, अमृत विचार। उत्तराखंड के देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने परिवार के साथ मिलकर जमीन बेचने का झांसा देकर 2000000 रुपये हड़प लिए और बैनामा नहीं कराया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला निवासी इरफान पुत्र शफीक ने 27 जुलाई 2022 को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उत्तराखंड के देहरादून रेजिडेंस कॉलोनी निवासी सार्थक रस्तोगी पुत्र कपिल रस्तोगी ने परिजनों के साथ मिलकर अपनी जमीन बेचने का झांसा देकर उससे 20‌00000 लाख एडवांस ले लिए, जिसके बाद बैनामा कराने के नाम पर टालमटोल करता रहा।

बताया कि कई बार उसके घर जाकर भी बैनामा कराने के लिए कहा परंतु वह हर बार टालता रहा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, जिसके बाद 28 सितंबर की दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें:- खटीमा: नेपाली क्षेत्र से भारतीय युवक का शव बरामद

संबंधित समाचार