बरेली: मौलाना शहाबुद्दीन को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, कहा- पीएफआई के खिलाफ बोलोगे तो तुम्हारा वजूद खत्म कर देंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पीएफआई पर भारत सरकार के प्रतिबंध के बाद बयान जारी करने पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी को फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है। वहीं धमकी के बाद मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने डीएम को पत्र भेजकर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। डीएम को भेजे पत्र में मौलाना शहाबुद्दीन ने …

बरेली, अमृत विचार। पीएफआई पर भारत सरकार के प्रतिबंध के बाद बयान जारी करने पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी को फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है। वहीं धमकी के बाद मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने डीएम को पत्र भेजकर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। डीएम को भेजे पत्र में मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा है कि मैंने पीएफआई की गतिविधियों के खिलाफ कई बार मीडिया के माध्यम से और पब्लिक मीटिंग के जरिए विरोध किया है। भारत सरकार ने इस संगठन पर प्रतिबंध भी लगा दिया है। लगभग दो महीने से पीएफआई की कट्टर पंथी विचार धारा के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहा हूं। आज दोपहर 3 बजकर 42 मिनट पर मेरे फोन पर एक कॉल आई।

ये भी पढ़ें- बरेली: पिता के पुश्तैनी काम को बेटे ने बनाया जीवन का सहारा, 40 साल से बना रहे रावण का पुतला

फोन करने वाले ने अपना नाम अब्दुस्समद निवासी शाहीन बाग दिल्ली बताया। उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा पीएफआई के खिलाफ बोलना बंद कर दो वरना हम तुम्हारा वजूद खत्म कर देंगे। जिस नंबर से धमकी भरा फोन आया वो नंबर ये है 8076155446 बीते दिनों राजस्थान के शहर उदयपुर की घटना पर मैंने फतवा जारी किया था। उस वक्त भी मेरे पास जान से मारने की धमकी भरे फोन आए थे। मैंने उस वक्त अपनी सुरक्षा का खतरा बताते हुए आपको प्रथना पत्र दिया था, मगर उस पर कोई गम्भीरता से विचार नहीं किया। मगर दोबारा आपसे अनुरोध कर रहा हूं कि मुझे सुरक्षा प्रदान की जाए।

ये भी पढ़ें- बरेली: बिशारतगंज गैंगरेप प्रकरण में मानवाधिकार आयोग ने डीजीपी को दिए कार्रवाई के आदेश, चार सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

 

संबंधित समाचार