Viral Video: पानी के अंदर मछलियों ने खेली फुटबॉल, किए शानदार गोल, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देखकर हम और आप हैरान रह जाते हैं। मगर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो जरा हटके है। इस वीडियो में पानी के अंदर कई मछलियां आपस में फुटबॉल खेल रही हैं। पानी के अंदर एक्वेरियम में …

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देखकर हम और आप हैरान रह जाते हैं। मगर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो जरा हटके है। इस वीडियो में पानी के अंदर कई मछलियां आपस में फुटबॉल खेल रही हैं। पानी के अंदर एक्वेरियम में फुटबॉल मैदान बना हुआ है। मछलियां आपसे में काफी सीरियस होकर फुटबॉल खेल रही हैं और गोल भी कर रही हैं। ये वीडियो बहुत ही प्यारा है। लोग इस वीडियो को बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दें वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इन मछलियों को एक शख्स ट्रेनिंग दे रहा है, जो बेहद गजब की ट्रेनिंग दिख रही है।

ये भी पढ़ें- Yoga in Space: महिला ने अंतरिक्ष में किया ‘गरुड़ासन’, आप भी देखें Video

सोशल मीडिया इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मछलियां आपस में फुटबॉल खेल रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मछलियां प्रोफेशनल फुटबॉलर की तरह खेल रही हैं। लोगों को ये वीडियो बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। बता दें इस वीडियो को समाचार न्यूज़ वेबसाइट @Independent ने शेयर किया है।

इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन भी शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है- शख्स मछलियों को फुटबॉल खेलाना सिखा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को दो हज़ार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही सुंदर वीडियो है। वही एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- इतना प्यारा वीडियो कभी नहीं देखा है।

ये भी पढ़ें- खराब ATM ने एक झटके में बनाया करोड़पति, 5 महीने में ही उड़ाए पैसे, फिर हुई जेल

 

 

संबंधित समाचार