पीएफआई : सुरक्षा एजेंसियों ने शक के आधार पर युवक को उठाया, साहित्य व गैजेट बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बीकापुर/अयोध्या। पीएफआई की संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल में जुटी सुरक्षा एजेंसियों की ओर से मंगलवार की रात जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र से हिरासत में लिए गए सगे भाइयों में एक का जुड़ाव मिला है। हालांकि एजेंसियों ने उसके भाई को छोड़ दिया है। इलाकाई पुलिस ने मामले में केस दर्ज कराया है। …

अमृत विचार, बीकापुर/अयोध्या। पीएफआई की संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल में जुटी सुरक्षा एजेंसियों की ओर से मंगलवार की रात जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र से हिरासत में लिए गए सगे भाइयों में एक का जुड़ाव मिला है। हालांकि एजेंसियों ने उसके भाई को छोड़ दिया है। इलाकाई पुलिस ने मामले में केस दर्ज कराया है।

मंगलवार की रात प्रदेश के 27 जनपदों में एक साथ हुई छापेमारी के दौरान जिले के बीकापुर कोतवाली के कूढ़ा कल्याणपुर निवासी सगे भाई मो. अकरम व मो. गुफरान को हिरासत में लिया था। पूछताछ और पड़ताल के बाद कोई भूमिका न मिलने पर एजेंसियों ने मो. गुफरान को छोड़ दिया। वह वापस अपने गांव पहुंचा तो मामले की जानकारी हुई वहीं पुलिस ने उसके भाई को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया है।

सीओ बीकापुर प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बीकापुर कोतवाली पुलिस ने कूढ़ा कल्याणपुर निवासी मो. अकरम को सुबह 6:50 बजे गिरफ्तार किया है। इसके पास से संदिग्ध अभिलेख व साहित्य, पीएफआई के पंपलेट, लेनेवो कंपनी का टैबलेट, 16 जीबी की एक पेनड्राइव, 2 स्मार्टफोन बरामद हुआ है।

यह संगठन की आड़ में वर्ष 2047 तक देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाने, अवैध गतिविधियां संचालित करने तथा देश विरोधी क्रिया-कलाप करने में शामिल मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मो. अकरम के खिलाफ धार्मिक भावना को आहत करने तथा धर्म, जाति, भाषा, वर्ग आदि के आधार पर विद्वेष की भावना भड़काने और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम में केस दर्ज कर आरोपी का चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें:- पीएफआई : प्रदेश में धमाके और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार