दबंगई : आलू व्यापारी को कमरे में बंदकर पीटा, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गुरसहायगंज/ कन्नौज। धोखाधड़ी कर आलू खरीदने व चेक बाउंस हो जाने के बाद व्यापारी को कमरें में बंद कर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम बिर्रा पोस्ट लोनी निवासी रामनंदन का कहना है …

अमृत विचार, गुरसहायगंज/ कन्नौज। धोखाधड़ी कर आलू खरीदने व चेक बाउंस हो जाने के बाद व्यापारी को कमरें में बंद कर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।

ग्राम बिर्रा पोस्ट लोनी निवासी रामनंदन का कहना है कि बीती 26 जुलाई को ग्राम रसूलपुर निवासी दीपू तिवारी ने धोखाधड़ी कर उससे आलू खरीद लिया। खाते में रूपये न होने के बाबजूद उसे चेक दे दी।

जब उसने बकाया रुपये 36,400 की चेक लगाई तो वह बाउंस हो गई। जिस पर पीड़ित ने आलू के रूपये मांगे तो आरोपी ने अपने साथी के सहयोग से कमरे में बंद कर लिया। लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:- बहराइच: बाइक सवार तस्कर को पुलिस ने दो किलो चरस के साथ पकड़ा, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

संबंधित समाचार