अयोध्या: लम्बे समय से थानों पर जमे 43 सिपाहियों का एसएसपी ने किया तबादला, देखें सूची
अयोध्या। लम्बे अर्से से एक ही थाने पर जमे 43 पुरुष और महिला सिपाहियों का एसएसपी प्रशांत वर्मा ने तबादला कर दिया है। जारी तबादला सूची के तहत महराजगंज थाने से महिला आरक्षी अर्चना को थाना राम जन्मभूमि, नेहा चतुर्वेदी को गोसाईगंज से महराजगंज, आरजेबी के मुख्य आरक्षी बृजेश कुमार सिंह गोसाईगंज, अजीत यादव पुलिस …
अयोध्या। लम्बे अर्से से एक ही थाने पर जमे 43 पुरुष और महिला सिपाहियों का एसएसपी प्रशांत वर्मा ने तबादला कर दिया है। जारी तबादला सूची के तहत महराजगंज थाने से महिला आरक्षी अर्चना को थाना राम जन्मभूमि, नेहा चतुर्वेदी को गोसाईगंज से महराजगंज, आरजेबी के मुख्य आरक्षी बृजेश कुमार सिंह गोसाईगंज, अजीत यादव पुलिस लाइन से गोसाईगंज, अंजली सिंह रौनाही से सम्मन सेल, विक्रम सिंह बीकापुर से रौनाही, पल्लवी सिंह सम्मन सेल से स्मार्ट सेल, अखिलेश यादव पटरंगा से हैदरगंज भेजे गए हैं।
इसके अलावा संजय कुमार पुलिस लाइन से पटरंगा , सुजीत यादव आरजेबी भेजे गए हैं। कोतवाल नगर में यूपी 112 में हुआ सुरेश कुमार का तबादला रद्द कर उन्हें सीओ पेशी भेजा गया है। महराजगंज से धीरज त्रिपाठी को यूपी 112, प्रवीण सिंह को पूराकलंदर से रौनाही, श्रवण सिंह को पुलिस लाइन से कार्यालय यलोजोन, आलोक मिश्रा को कुमारगंज से कोतवाली नगर, दीपक पटेल को थाना कैंट भेजा गया है। वहीं दुर्गेश कुमार का पूराकलंदर से यूपी 112 का तबादला निरस्त किया गया है।
करुणा निधि सिंह पुलिस लाइन से महराजगंज, नान्हू यादव पूराकलंदर से अयोध्या कोतवाली, नीरज यादव पूराकलंदर से कैंट, उदयभान सिंह पुलिस लाइन से कैंट, स्वप्निल सिंह लाइन से पटरंगा, रवींद्र यादव कुमारगंज से रौनाही, दुर्गेश यादव लाइन से रुदौली, मनोज कुमार यादव लाइन से पूराकलंदर, सौरभ सिंह, सुशील सिंह बाबा बाजार, ओंमकारेश्वर कुमार खंडासा से पूराकलंदर, शिव वरदान सिंह लाइन से सम्मन सेल, विकल कुमार आरजेबी से शिकायत प्रकोष्ठ, संगीता यादव पूराकलंदर से पेशी सीओ बीकापुर, अंकित यादव नगर कोतवाली से रुदौली, आकाश लाइन से बाबा बाजार, राजकुमार यादव पुलिस लाइन से कोतवाली अयोध्या, अंकित कुमार गोसाईगंज से पेशी सीओ अयोध्या, धर्मेंद्र कुमार इनायतनगर से कोतवाली अयोध्या, कविता सिंह अयोध्या कोतवाली से महिला थाना, धीरज कुमारी महिला थाना से हैदरगंज, सलिल कुमार लाइन से बाबा बाजार, कमलेश यादव तारुन से बीकापुर व रमेश कुमार को यहां से तारून भेजा गया है। वहीं शिवा यादव की सीआर ड्यूटी निरस्त कर राम नरेश त्यागी को तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें:-तबादला : आधा दर्जन उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
