भारत जोड़ो यात्रा: राहुल बोले-संसद में कुछ बोलना चाहो तो हमारा माइक बंद कर दिया जाता है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुंडलुपेट (कर्नाटक)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कल केरल राज्य को पूरा करने के बाद आज कर्नाटक में प्रवेश की। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब तक 532 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। यह यात्रा आज चामराजनगर के ऊटी-कालीकट जंक्शन से शुरू हुई। इस यात्रा को 3,038 किमी की दूरी और तय …

गुंडलुपेट (कर्नाटक)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कल केरल राज्य को पूरा करने के बाद आज कर्नाटक में प्रवेश की। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब तक 532 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। यह यात्रा आज चामराजनगर के ऊटी-कालीकट जंक्शन से शुरू हुई। इस यात्रा को 3,038 किमी की दूरी और तय करनी है।

राहुल गांधी ने गुंडलुपेट में कहा कि इस पदयात्रा का लक्ष्य आपको सुनने का है… लोकतंत्र में अलग-अलग संस्थाएं होती हैं। मीडिया होती है, संसद होती है, ये सब रास्ते विपक्ष के लिए बंद कर दिए गए हैं। मीडिया में हमारी बात नहीं कही जाती, संसद में बोलना चाहें तो वहां हमारा माइक बंद कर दिया जाता है। सदन को चलने नहीं दिया जाता, प्रदर्शन करने पर विपक्ष को हिरासत में ले लिया जाता है।

राहुल गांधी ने गुंडलुपेट में कहा कि इसलिए ऐसे समय में हमारे पास यही रास्ता है, हजारों कि.मी. चलकर जनता के बीच जाने का रास्ता बचा है। इस रास्ते पर चलने से हमें कोई शक्ति नहीं रोक सकती। भारत जोड़ो यात्रा का आकार बहुत बड़ा है। ये यात्रा हिंदुस्तान की आवाज को सुन रही है और हिंदुस्तान की आवाज को कोई शक्ति बंद नहीं कर सकती। जो कर्नाटक का दर्द है, दुख है, उसको आप सब सुनोगे। कर्नाटक में जो भ्रष्टाचार है, बेरोजगारी है, महंगाई है, उसके बारे में आप सबको सुनने को मिलेगा।

राहुल गांधी ने गुंडलुपेट में कहा कि जब एकजुट होकर हिंदुस्तान की आवाज़ उठती है, तो उसे कोई नहीं रोक सकता। 1947 में पूरी दुनिया ने इसे देखा है। Bharat Jodo Yatra हिंदुस्तान की उसी ताकत का पुनर्जन्म है।

ये भी पढ़ें : Live: अगला कांग्रेस अध्यक्ष कौन? नामांकन का आज आखिरी दिन, थरूर, दिग्विजय और खड़गे कर सकते हैं नॉमिनेशन

संबंधित समाचार