Russia-Ukraine War : राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा कदम, यूक्रेन के खेरसॉन और जापोरिजिया क्षेत्रों को किया स्वतंत्र घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के दो और क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दी है, जो रूस द्वारा उन पर कब्जा जमाने की ओर संकेत करता है। पुतिन ने शुक्रवार तड़के खेरसॉन और जापोरिजिया क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देते हुए आदेश जारी किए। उन्होंने फरवरी में लुहांस्क और दोनेत्स्क तथा इससे …

कीव। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के दो और क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दी है, जो रूस द्वारा उन पर कब्जा जमाने की ओर संकेत करता है। पुतिन ने शुक्रवार तड़के खेरसॉन और जापोरिजिया क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देते हुए आदेश जारी किए।

उन्होंने फरवरी में लुहांस्क और दोनेत्स्क तथा इससे पहले क्रीमिया के लिए इसी तरह के कदम उठाए थे। शुक्रवार को यूक्रेन के और अधिक हिस्से पर कब्जा करने की रूस की योजना सात महीने के युद्ध में तेजी आने का संकेत है तथा उम्मीद है कि इस घटना के बाद रूस को और अधिक अलग-थलग कर दिया जाएगा। साथ ही उस पर और अधिक अंतरराष्ट्रीय दंड लगाया जाएगा और यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य, राजनीतिक और आर्थिक समर्थन मिलेगा।

रूस ने इन क्षेत्रों की स्वतंत्रता को तब मान्यता दी है जब कुछ दिनों पहले उसने ‘जनमत संग्रह’ कराया था। यूक्रेन और पश्चिम देशों के अधिकारियों ने जनमत संग्रह के लिए हुए मतदान को गैरकानूनी बताकर इसकी निंदा की है।

जो बाइडेन ने की जनमत संग्रह की निंदा
वहीं पुतिन के इस फैसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन के संप्रभु क्षेत्र पर रूस के दावों को अमेरिका कभी मान्यता नहीं देगा। बाइडेन ने जनमत संग्रह की निंदा करते हुए कहा कि यूक्रेन के क्षेत्रों में रूस समर्थक बलों को एक दिखावा के रूप में आयोजित किया गया था। जनमत संग्रह के परिणाम मॉस्को में बनाए गए।

ये भी पढ़ें : नए King Charles III की फोटो वाले सिक्के तैयार, एलिजाबेथ II की तस्वीर भी रहेगी

संबंधित समाचार