अयोध्या: पुलिस लाइन में एसएसपी ने ली सलामी, पुलिस कर्मियों से करवाई ड्रिल
अयोध्या। पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसएसपी प्रशांत वर्मा ने परेड की सलामी ली और अपने सामने पुलिस कर्मियों की ड्रिल करवाई। इसके अलावा उन्होंने व्यवस्थाओं का भी जायजा लेते हुए जरुरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित योगा और दौड़ के लिए कहा। पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह परेड …
अयोध्या। पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसएसपी प्रशांत वर्मा ने परेड की सलामी ली और अपने सामने पुलिस कर्मियों की ड्रिल करवाई। इसके अलावा उन्होंने व्यवस्थाओं का भी जायजा लेते हुए जरुरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित योगा और दौड़ के लिए कहा। पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह परेड की सलामी लेकर एसएसपी ने परेड का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने परेड में एक रूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। उन्होंने परेड के बाद पुलिस लाइन का भ्रमण किया। इस दौरान परिवहन शाखा, यूपी 112 कार्यालय, जिला नियंत्रण कक्ष, आवासीय परिसर, भोजनालय, बैरक , स्टोर, क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया। मेस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर विशेष हिदायत दी।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: लम्बे समय से थानों पर जमे 43 सिपाहियों का एसएसपी ने किया तबादला, देखें सूची
