बरेली: बारिश में बह गए नाला सफाई के करोड़ों रुपये, देखें तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। नगर निगम ने शहर के नाला सफाई पर 1.25 करोड़ रूपए खर्च कर दिए गए। पर हर साल की तरह शहर की तमाम सड़कें फिर से जलमग्न हो गईं और एक बार फिर नगर निगम के बड़े-बड़े दावे धराशायी हो गए। नालियों में भरा कचरा और सीवर की गंदगी जहां-तहां सड़कों पर बहती …

बरेली,अमृत विचार। नगर निगम ने शहर के नाला सफाई पर 1.25 करोड़ रूपए खर्च कर दिए गए। पर हर साल की तरह शहर की तमाम सड़कें फिर से जलमग्न हो गईं और एक बार फिर नगर निगम के बड़े-बड़े दावे धराशायी हो गए। नालियों में भरा कचरा और सीवर की गंदगी जहां-तहां सड़कों पर बहती रही। कई जगह दुकानों और घरों में बारिश का पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

वहीं, शहर में जगह-जगह खुदी पड़ी सड़कों पर पानी भरने से स्थिति और खराब हो गई। गड्ढों में पानी भरने से अब इन सड़कों पर चलना भी दूभर हो गया है। यहां तक की सरकारी आफिस, कार्यालयों भी पानी- पानी हो गए है। इसके कारण पूरे दिन कामकाज भी प्रभावित हुआ है।

मंगलवार की सुबह से ही रूक- रूक तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 10 बजे के बाद दोहपर तक हुई बारिश ने नाला सफाई और जन निकासी के दावों की हवा निकाल दी। कलेक्ट्रेट, पुलिस कार्यालय यहां तक इस बार जलभराव न होने का शहरवासियों को भरोसा दिलाने वाले नगर आयुक्त के आवास के सामने भी पानी जमा हो गया।

बरसात से शहर की सफाई व्यवस्था की पोल भी खुल गई। अधिकांश वार्डों में नाले चोक होने के कारण पानी सड़कों पर आ गया। बरसात में ही शहर में जलभराव हो गया। नाले चोक होने के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। बरसात से कीचड़ सड़क पर फैल गई। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। सुभाषनगर पुलिया में पानी भर गया। जिससे रात तक यहां आवागमन नहीं हो सका। चौपुला होकर लोगों को यहां आना पड़ा।

शहर के सेटेलाइट बस स्टेशन के पास बन रहे पुल के सर्विस रोड पर मिट्टी गिरने की वजह से सड़क पर कीचड़ हो गई। लालफाटक के पास निर्माणाधीन पुल के पास मिट्टी जमा होने के कारण फिसल बढ़ गई, यहां राहगीरों को काफी परेशानी हुई। इज्जत नगर रेलवे क्रासिंग के अंडर पास में पानी घुसने के कारण आवागमन बाधित रहा।

इसके अलावा संजय नगर, खुर्रम गौटिया, कालीबाड़ी, चक महमूद नगर, रबड़ी टोला, सूफीटोला, घेर शेख मिट्टू, हजियापुर, बाकरगंज, कटरा चांद, नेकपुर, बारिश के कारण बिहारीपुर,सौदागरान,दरगाह आला हज़रत की सड़क, मलूकपुर, बजरिया, नाला रोड़,जुगगन की गली, कुंवरपुर, जसौली, सिटी रोड़ और सुभाष नगर की पुलिया, पुरवा बब्बन खां बस्ती के अलावा आसपास की सड़कें जलमग्न हो गई। आज़मनगर कबूतर चौक के सामने सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई की गई सड़क पर पानी भर गया।

नाला सफाई में हुई चूक
नगर निगम के अधिकारी सभी नालों की सफाई हो जाने का दावा कर रहे हैं। सच तो यह है कि नाला अभी भी कई जगहों पर चोक है। शहर में करीब दो दर्जन स्थान जल भराव वाले क्षेत्र के रूप में चिह्नित हैं। इससे अधिक स्थानों पर जलभराव से लोगों को दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। शहर में छोटे-बड़े करीब 176 नाले हैं। इसमें नगर निगम ने 19 नालों की सफाई ठेके पर करवाई। बाकी के सभी नाले निगम ने सेवा प्रदत्त एजेंसी से साफ करवाए हैं। ठेके पर नालों की सफाई के लिए करीब सवा करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

वहीं, आउट सोर्स पर करीब तीस हजार रुपये खर्च किए जाने हैं। 65 जगह नालों में अटकता कूड़ा नगर निगम ने जल भराव के कारण के रूप में स्थान चिह्नित किया है। इन कारणो से जल निकासी में रोड़ा अटक रहा है।

संबंधित समाचार