JSSC : झारखंड में बंपर भर्ती, 736 वैकेंसी के लिए 18 अक्टूबर से करें आवेदन
रांची। झारखंड में 736 औद्योगिक प्रशिक्षण पदाधिकारियों की भर्ती ( Industrial Instructing Officers vacancy ) होगी। इसके लिए 18 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन लिये जाएंगे। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने गुरुवार को इसका विज्ञापन ( Advertisement of Jharkhand Industrial Instructing Officers Competitive Examination ) जारी कर दिया। श्रम नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग के …
रांची। झारखंड में 736 औद्योगिक प्रशिक्षण पदाधिकारियों की भर्ती ( Industrial Instructing Officers vacancy ) होगी। इसके लिए 18 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन लिये जाएंगे। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने गुरुवार को इसका विज्ञापन ( Advertisement of Jharkhand Industrial Instructing Officers Competitive Examination ) जारी कर दिया। श्रम नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग के औद्योगिक सेवा संवर्ग के विभिन्न व्यवसायों के लिए अधिकारी का चयन किया जाएगा। इसमें 711 नियमित पदों और 26 बैकलॉग के पदों पर नियुक्ति होनी है। बैकलॉग पदों में 15 तरह के औद्योगिक प्रशिक्षण पदाधिकारी बहाल होंगे, जबकि नियमित पदों में 26 तरह के औद्योगिक प्रशिक्षण पदाधिकारी की नियुक्ति होगी।
नियमित नियुक्ति में सबसे ज्यादा प्रशिक्षण अधिकारी विद्युत के 133, फिटर के 122, ड्राइंग के 78, गणित के 74 और वेल्डर के 60, मैकेनिक डीजल के 44, मैकेनिक जेनेरल इलेक्ट्रोनिक्स के 34 और टर्नर के 26 प्रशिक्षण अधिकारी की नियुक्ति होगी।
आयु सीमा- 21 से 35 वर्ष।
एमबीसी व बीसी को अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष और एससी व एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट मिलेगी। अनारक्षित वर्ग, ईडब्ल्यूएस और एमबीसी वर्ग की महिलाओं को आयु में 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
चयन
कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन परीक्षा (सीबीटी) होगी। अगर परीक्षा कई शिफ्टों में होती है तो नॉर्मलाइजेशन लागू होगा। मेरिट लिस्ट नॉर्मलाइज्ड मार्क्स के आधार पर बनाई जाएगी। परीक्षा एक ही चरण में होगी। परीक्षा में तीन पत्र होंगे। सभी प्रश्न मल्टीपल च्वॉइस वाले होंगे। दो घंटे की परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न तीन तीन अंक का होगा। नेगेटिव मार्किंग होगी। गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
आवेदन फीस
अनुसूचित जनजाति व अनसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए 50 रुपये और अन्य कोटि के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किये गए हैं।
ये भी पढ़ें : UPPCL Recruitment 2022: यूपी में टेक्नीशियन के पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें अप्लाई
