रायबरेली: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शिवगढ़ में बीते मंगलवार को क्षेत्र के श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज शिवगढ़ के सभागार में आयोजित ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रायपुर नेरुवा के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले …

रायबरेली। शिवगढ़ में बीते मंगलवार को क्षेत्र के श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज शिवगढ़ के सभागार में आयोजित ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रायपुर नेरुवा के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय रायपुर नेरुवा की प्रधानाध्यापिका हिमांशी सिंह व ग्राम प्रधान रतीपाल रावत द्वारा शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय रायपुर नेरुवा में संयुक्त रुप से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित शिवगढ़ खण्ड विकास अधिकारी शिव कुमार, एडीओ पंचायत जितेंद्र बहादुर सिंह, शिवगढ़ थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का ग्राम प्रधान एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।  थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने छात्र-छात्राओं को यातायात के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हमेशा रोड के बांई ओर चले। सड़क पर समानांतर न चलें।

रोड पार करते समय दाएं बाएं देखकर मुड़े।इस मौके पर ग्राम प्रधान रतीपाल रावत, प्रधानाध्यापक हिमांशी सिंह, सहायक अध्यापक विजय सिंह, पूनम तिवारी, बबिता सिंह, शिक्षा मित्र दुर्गेश सिंह, उप निरीक्षक त्रियुगी नारायण तिवारी, हेड कांस्टेबल ज्ञान सिंह यादव, महेंद्र कुमार वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह आशुतोष शर्मा, सुधीर कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश कुमार, मनोज शर्मा,आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुष्पा, युवा भाजपा नेता विजय कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम रावत, ग्रामीण मायाराम, राममिलन, रामजियावन, शिवप्रसाद, चंद्रभान, बद्री प्रसाद, राजेश कुमार, रामअवध,अशोक कुमार, विजय कुमार, बुद्धू आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली : युवतियों को बचाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

संबंधित समाचार