मुख्यमंत्री आवास योजना : आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांगों को भी मिलेगा घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। अब आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांगजनों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर दिया जाएगा। इसमें शहर और गांव देहात के दिव्यांगों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। शासन से जारी आदेश के तहत दो फरवरी 2018 द्वारा निर्धारित पात्रता की प्राथमिकता श्रेणी के तहत पात्र …

अमृत विचार, अयोध्या। अब आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांगजनों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर दिया जाएगा। इसमें शहर और गांव देहात के दिव्यांगों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

शासन से जारी आदेश के तहत दो फरवरी 2018 द्वारा निर्धारित पात्रता की प्राथमिकता श्रेणी के तहत पात्र दिव्यांगों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। शहर और गांव देहात के ऐसे दिव्यांग परिवार जो आवास विहीन हैं, कच्चे और जर्जर मकान में रहते हैं। उनका चयन किया जाएगा।

लाभार्थियों की श्रेणी में उन्हें ही शामिल किया जाएगा। दिव्यांगता की पात्रता वही होगी, जैसा कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की धारा दो में उल्लेखित है। सीडीओ अनीता यादव ने बताया कि ग्राम्य विकास आयुक्त के पत्र के आधार पर पात्र दिव्यांगों की सूची तैयार करवाई जा रही। सूची बनने के बाद उसे शासन को भेज दिया जाएगा। सभी बीडीओ को इस निर्देश के विषय में अवगत करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के खातों में 2409 करोड़ किए ट्रांसफर

संबंधित समाचार