बाराबंकी : दबंगों ने मां-बेटियों को पीटा, हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बाराबंकी। बकरी का बच्चा दरवाजे पर पंहुचने से नाराज दबंगों ने एक महिला और उसकी बेटियों को जमकर लात घूंसे से पीटा। दबंगों की पिटाई से महिला की पुत्री कैकशा गम्भीर रूप से घायल हो गयी जिसे संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर मे भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत बदोसरांय पुलिस से …

अमृत विचार, बाराबंकी। बकरी का बच्चा दरवाजे पर पंहुचने से नाराज दबंगों ने एक महिला और उसकी बेटियों को जमकर लात घूंसे से पीटा। दबंगों की पिटाई से महिला की पुत्री कैकशा गम्भीर रूप से घायल हो गयी जिसे संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर मे भर्ती कराया गया है।

पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत बदोसरांय पुलिस से किया है।बदोसरांय कस्बा निवासी गुड़िया का पति विदेश में नौकरी करता है गुड़िया अपनी चार बेटियों के साथ अकेली रहती है। शुक्रवार को गुड़िया का बकरी का बच्चा पडोसी इसरार पुत्र मो० तैलू के दरवाजे चला गया जिसको लेकर इसरार ने गन्दी गन्दी गालियां देना शुरू कर दिया जिसका विरोध करने पर गुड़िया व उसकी बेटियों को इसरार अपने भाइयों बहन और पत्नी के साथ घर में घुसकर जमकर पीट दिया।

यह भी पढ़ें:- सीतापुर: महिला को दबंगों ने पीटा, वीडियो वायरल, केस दर्ज

संबंधित समाचार