Digital Strike! Twitter ने पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक हैंडल पर India में लगाया Ban

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ट्विटर (Twitter) ने पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भारत में रोक लगा दी है। ट्विटर के मुताबिक, उसने सरकार की कानूनी मांग के बाद यह कार्रवाई की है। इससे पहले जुलाई, 2022 में ट्विटर ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन), तुर्किये, ईरान व मिस्त्र स्थित पाकिस्तान के दूतावासों के आधाकारिक अकाउंट्स पर भारत …

नई दिल्ली। ट्विटर (Twitter) ने पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भारत में रोक लगा दी है। ट्विटर के मुताबिक, उसने सरकार की कानूनी मांग के बाद यह कार्रवाई की है। इससे पहले जुलाई, 2022 में ट्विटर ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन), तुर्किये, ईरान व मिस्त्र स्थित पाकिस्तान के दूतावासों के आधाकारिक अकाउंट्स पर भारत में प्रतिबंध लगाया था। भारत में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को 25 दिन के भीतर दूसरी बार बंद कर दिया गया है। इससे पहले सात सितंबर को भी पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट पर रोक लगा दी गई थी।

बता दें कि पाकिस्तान सरकार का ट्विटर हैंडल @GovtofPakistan नाम से है। फिलहाल इसपर भारत में रोक लगा दी गई है। मतलब इसपर लिखी जा रही चीजें फिलहाल भारत में नहीं देखी जा सकतीं।

भारत, अमेरिका समेत कई देशों में ऐसे कानून हैं जो ट्वीट्स या ट्विटर अकाउंट की सामग्री पर लागू हो सकते हैं। अगर ट्विटर को किसी देश या संस्थान से कानूनी अनुरोध प्राप्त होता है, तो समय-समय पर किसी विशेष देश में कुछ सामग्री तक पहुंच को रोक दिया जाता है।

ये भी पढ़ें : पाकिस्‍तान ने ठुकराई अमेरिका की सलाह, कहा- अपनी शर्तों पर करेंगे चीन से बातचीत

इससे पहले भी पाकिस्तान के कुछ ट्विटर हैंडल को भारत में ब्लॉक किया गया है। जिसके बाद पाकिस्तान ने नाराजगी जताई थी। पाकिस्तानी सरकार ने इसका विरोध भी किया था।

ये भी पढ़ें : 5जी क्रांति..शुद्ध स्वदेशी: 5G इन डिजिटल इंडिया…अब कर लो मुट्ठी में दुनिया

 

संबंधित समाचार