आजमगढ़: गांव में मिला पैंगोलिन, वन विभाग ने पकड़ा
आजमगढ़, अमृत विचार। जिले के तिलांव गांव में शनिवार को एक दुर्लभ जीव पाया गया। उसको देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड लालगंज के तिलांव गांव निवासी मोती के घर के किचन में एक …
आजमगढ़, अमृत विचार। जिले के तिलांव गांव में शनिवार को एक दुर्लभ जीव पाया गया। उसको देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड लालगंज के तिलांव गांव निवासी मोती के घर के किचन में एक अजीब जीव बैठा मिला। उस जीव को देखकर महिलाएं भयभीत होकर शोर मचाने लगीं। महिलाओं का शोर सुनकर मोती दौड़कर आए और देखा एक अजीब जीव सिकुड़कर चूल्हे में बैठा हुआ था। उनके घर के शोर को सुनकर पास पड़ोस के लोग भी देखने पहुंच गए।
विशेषज्ञों का मानना है कि पैंगोलिन है। यह दुर्लभ जीव है जो बेहद शर्मीला होता है। यह लोगों को देख कर प्राकृतिक कवच में सिकुड़ कर बैठ जाता है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पटेहरा रेंजर को दी। फारेस्टर राजकुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पकड़ने के लिए भेजी। इस संबंध में रेंजर का कहना है कि पैंगोलिन जीव अब दुर्लभ हो चुका है।
ये भी पढ़ें-रामभक्तों ने लखनऊ में बनाया भव्य राममंदिर मॉडल का दुर्गा पूजा पंडाल, सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी
