बहराइच: अवैध संबंध के शक में पत्नी की पिटाई, रेफर …पति समेत तीन पर केस दर्ज
नानपारा/बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के असवा गांव निवासी एक युवक ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए जमकर पिटाई की। प्राइवेट पार्ट को भी चोट पहुंचाया। पुलिस ने पति और आरोप लगने वाले लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया …
नानपारा/बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के असवा गांव निवासी एक युवक ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए जमकर पिटाई की। प्राइवेट पार्ट को भी चोट पहुंचाया। पुलिस ने पति और आरोप लगने वाले लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मटेरा थाना क्षेत्र के असवा गांव आकाश पुत्र छेदे लाल का विवाह पांच वर्ष पूर्व हुआ था। आकाश छह माह से अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। गांव निवासी भुल्लू और हग्गन से अवैध संबंध होने का शक कर रहा था। शुक्रवार रात आकाश की पत्नी भुल्लू और हग्गन से बात कर रही थी। तभी पति आकाश आ गया। दोनों लोग मौके से फरार हो गए।
आकाश ने पत्नी की लात घूंसा मारते हुए पिटाई की। इतना ही नहीं प्राइवेट पार्ट को भी चोट पहुंचाया। जिससे महिला बेहोश हो गई। इसके बाद रात में आकाश फरार हो गया। गांव के लोगों ने महिला के मायके रिसिया थाना क्षेत्र के बेड़ियनपुरवा गांव में सूचना दी। महिला की मां गांव पहुंची। पुलिस भी सूचना पाकर गांव पहुंची। पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया।
यहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल महिला की मां ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पति आकाश, भुल्लू और हग्गन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राम दवन ने बताया कि महिला के प्राइवेट पार्ट में चोट नहीं लगी है। लेकिन पति ने चरित्र पर शक करते हुए पीटा है। जिसका मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें:-बदायूं: मां ने ही करवाया था अपने खून का कत्ल, अवैध संबंधों की किशोर को लग गई थी भनक
