अयोध्या: मंडलीय हैंडबाल में अयोध्या जीती
अमृत विचार, अयोध्या। मेथाडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के सह-संयोजन में आयोजित मंडलीय विद्यालयीय बालक बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में जनपद अयोध्या की बादशाहत कायम रही। बालक बालिका हैंडबॉल में अयोध्या ने सभी वर्गों के खिताब पर कब्जा कर लिया। अंडर-19 बालक वर्ग में अयोध्या ने अंबेडकरनगर को, अंडर -14 बालक वर्ग में अयोध्या ने सुल्तानपुर को, …
अमृत विचार, अयोध्या। मेथाडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के सह-संयोजन में आयोजित मंडलीय विद्यालयीय बालक बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में जनपद अयोध्या की बादशाहत कायम रही। बालक बालिका हैंडबॉल में अयोध्या ने सभी वर्गों के खिताब पर कब्जा कर लिया। अंडर-19 बालक वर्ग में अयोध्या ने अंबेडकरनगर को, अंडर -14 बालक वर्ग में अयोध्या ने सुल्तानपुर को, अंडर-19 बालिका वर्ग में अयोध्या ने अंबेडकरनगर को तथा अंडर-14 बालिका वर्ग में अयोध्या ने सुल्तानपुर को लगभग एकतरफा मुकाबले में रौंदकर यह कामयाबी हासिल की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मेथाडिस्ट इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रूही पॉल व जिला विद्यालयीय क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर-19 बालक वर्ग में अंबेडकरनगर ने 15-10 गोलों के अंतर से विजय हासिल की। इसी वर्ग में अयोध्या ने 22-10 गोलो के अंतर से विजय दर्ज की। फाइनल में अयोध्या के खिलाड़ियों ने 20-06 गोलों के अंतर से खिताब जीत लिया। अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में अयोध्या की खिलाड़ियों ने अंबेडकरनगर की टीम को 12-01 गोलों के अंतर से परास्त कर खिताब अपने नाम किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में अयोध्या ने सुल्तानपुर को 09-01 गोलों के अंतर से पराजित कर खिताब जीत लिया। अंडर-14 बालक वर्ग का खिताबी मुकाबला अयोध्या व सुल्तानपुर की टीमों के मध्य हुआ। इसमें भी अयोध्या ने 13-04 गोलों के अंतर से खिताब पर कब्जा कर लिया। इस अवसर पर जिला विद्यालयीय कीड़ा समिति सुल्तानपुर के सचिव दिलीप सिंह, अयोध्या के अभिषेक सिंह, विजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, परमेंद्र सिंह, विजय कुमार, मनीष सिंह, पंकज यादव, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें… अयोध्या: हाइवे पर खड़े ट्रक व डीसीएम बने काल, मां-बेटी की मौत, 6 घायल
