दुस्साहस : छात्र को अगवा करने की कोशिश, तफ्तीश में जुटी पुलिस
अमृत विचार, लखनऊ। चिनहट थानाक्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब बदमाशों ने देवा रोड से बदमाशों ने 11वीं के छात्र को अगवा कर लिया। विरोध करने पर ब्लेड से हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया। किसी तरह बदमाशों के चंगुल से बचकर भागा छात्र एक निजी अस्पताल में पहुंचा और पिता को सूचना दी। …
अमृत विचार, लखनऊ। चिनहट थानाक्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब बदमाशों ने देवा रोड से बदमाशों ने 11वीं के छात्र को अगवा कर लिया। विरोध करने पर ब्लेड से हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया। किसी तरह बदमाशों के चंगुल से बचकर भागा छात्र एक निजी अस्पताल में पहुंचा और पिता को सूचना दी। इसके बाद छात्र ने चिनहट कोतवाली में सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
चिनहट थानाक्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी निवासी विपिन के मुताबिक, उनके तीन बेटे शुभम शिवम और अंश देवा रोड स्थित केजी मार्डन स्कूल में पढ़ते हैं। शुक्रवार दोपहर शिवम घर नहीं लौटा। जबकि शुभम और अंश स्कूल से आ चुके थे। उन्होंने घर आए बेटों से पूछताछ की।
तो उन्होंने बताया कि शिवम ने पेट दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद वह स्कूल से घर चला आया था। बच्चों की बात सुनकर विपिन हड़बड़ा उठे और शिवम की तलाश में जुट गए लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। उन्होंने बताया देर शाम विपिन ने उन्हें कॉल कर खुद को नजदीकी अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी थी।
शिवम का आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया था। इसके बाद बदमाशों ने ब्लेड मारकर उसे जख्मी कर दिया। इस सम्बन्ध में चिनहट थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ: छात्र ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में की शिकायत
