देश में कुल 1,119 कोरोना टेस्ट लैब, 2.62 लाख से अधिक नमूनों की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश भर में काेरोना वायरस की जांच करने वाली लैब की संख्या लगातार बढ़ती हुई 1,119 हो गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाली सूची में चार लैब और जुड़ गये हैं। इनमें सरकारी लैब की …

नई दिल्ली। देश भर में काेरोना वायरस की जांच करने वाली लैब की संख्या लगातार बढ़ती हुई 1,119 हो गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाली सूची में चार लैब और जुड़ गये हैं। इनमें सरकारी लैब की संख्या 795 तथा निजी लैब की 324 है।

इस समय वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 600 (सरकारी: 372 , निजी: 228) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 426 (सरकारी: 390, निजी: 36) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 93 (सरकारी: 33, निजी: 60) हैं। देश में सीबीएनएएटी आधारित एक निजी परीक्षण लैब कम हुआ है।

कोरोना के 2.62 लाख से अधिक नमूनों की जांच
कोरोना वायरस कोविड-19 के खिलाफ जारी जंग को मजबूती देने के लिए देशभर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस कोविड-19 के 2,62,679 नमूनों की जांच हुई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,62,679 नमूनों की जांच की गयी जिससे अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 1,04,73,771 हो गयी। इस दौरान देश में कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,119 हो गयी है।

संबंधित समाचार