माकपा के वरिष्ठ नेता कोडियेरी बालकृष्णन का निधन, अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

माकपा के वरिष्ठ नेता कोडियेरी बालकृष्णन का निधन, अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

तिरुवनंतपुरम/चेन्नई। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व गृह मंत्री कोडियेरी बालकृष्णन का शनिवार रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 69 वर्ष के थे। यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: सरकारी कार्यालयों में ‘हैल्लो’ के बजाए बोला जाएगा ‘वंदे मातरम’, आदेश जारी उन्होंने …

तिरुवनंतपुरम/चेन्नई। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व गृह मंत्री कोडियेरी बालकृष्णन का शनिवार रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 69 वर्ष के थे।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: सरकारी कार्यालयों में ‘हैल्लो’ के बजाए बोला जाएगा ‘वंदे मातरम’, आदेश जारी

उन्होंने बताया कि उनका कुछ समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य बालकृष्णन ने 2015 से 2022 तक माकपा के प्रदेश सचिव के रूप में कार्य किया था। वह कई बार विधायक रहे। उन्होंने 2006 से 2011 तक वी एस अच्युतानंदन सरकार में गृह और पर्यटन मामलों के मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने इस साल अगस्त में पार्टी के प्रदेश सचिव का पद छोड़ दिया था।

केरल विधानसभा अध्यक्ष ए एन शमसीर ने अपनी फेसबुक पोस्ट में दिवंगत नेता की एक तस्वीर साझा की और कहा, “हमारी नजरों से दूर हो गए, लेकिन हमारे दिल से कभी नहीं गए। अलविदा प्रिय बालकृष्णेटा।’’ इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बालकृष्णन की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के कारण यूरोप की अपनी यात्रा स्थगित कर दी जो रविवार से निर्धारित थी।

यह भी पढ़ें- अलवर दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- पार्टी के नेता ‘सत्ता के खेल’ में व्यस्त हैं