कानपुर हादसे पर अखिलेश यादव ने जताया दु:ख, सरकार से की यह बड़ी मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर सड़क हादसे में 26 लोगों की मौत और 20 से अधिक के घायल हो जाने पर गहरा दु:ख जताया है। इसके साथ ही उन्‍होंने सरकार से मृतकों के परिवारीजनों को 50-50 लाख रुपए और घायलों को 5-5 लाख रुपए …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर सड़क हादसे में 26 लोगों की मौत और 20 से अधिक के घायल हो जाने पर गहरा दु:ख जताया है। इसके साथ ही उन्‍होंने सरकार से मृतकों के परिवारीजनों को 50-50 लाख रुपए और घायलों को 5-5 लाख रुपए आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

अखिलेश ने कहा कि श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में गिरने से हुईं मौतें अत्‍यंत दु:खद हैं। सरकार को हर मृतक के परिजन को 50 लाख रुपए और घायलों को 5 लाख रुपए मुआवजा देना चाहिए। इसके साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्‍यवस्‍था भी की जानी चाहिए। सपा अध्‍यक्ष ने कहा कि यूपी में ट्रैक्टर ट्रॉली से परिवहन लगातार चालू है और परिवहन विभाग बेखबर है। इसकी वजह से मासूमों की जान जा रही हैं।

ऐसे हुआ था हादसा
कानपुर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। साढ़-घाटमपुर मार्ग पर रात को ट्रैक्टर ट्रॉली खड्ड में पलटने से 26 लोगों की मौत हो गई। चार से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों में नौ बच्चे, 12 महिलाएं और पांच किशोर हैं।

यह भी पढ़े:-कानपुर: साढ हादसे की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी, डीएम विशाख जी ने दिया आदेश

संबंधित समाचार