प्रयागराज: Mahakumbh 2025: 859 करोड़ की लागत से चमकेगा प्रयागराज जंक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार प्रयागराज:   इस वर्ष होने वाले महाकुंभ के तैयारियां अभी से शुरु कर दी गई हैं। इसके लिए तहत प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास के लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। तैयारियों में अगले 50 वर्षों तक किस तरह से जंक्शन पर यात्रियों का दबाव होगा, कितने श्रद्धालु महाकुंभ के दौरान यहां …

अमृत विचार प्रयागराज:   इस वर्ष होने वाले महाकुंभ के तैयारियां अभी से शुरु कर दी गई हैं। इसके लिए तहत प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास के लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। तैयारियों में अगले 50 वर्षों तक किस तरह से जंक्शन पर यात्रियों का दबाव होगा, कितने श्रद्धालु महाकुंभ के दौरान यहां आ सकते हैं, उन्हें कैसे सुविधा दी जाए इस योजना के तहत नए निर्माण कार्य होंगे।

859 करोड़ रुपये से बदलेगा जंक्शन का नजारा

इसके तहत ‘विरासत भी और विकास भी’ की थीम पर प्रयागराज जंक्शन के 20,483 स्क्वायर मीटर एरिया का पुनर्विकास सिविल लाइंस साइड व सिटी साइड दोनों ओर होगा। 859 करोड़ रुपये इसमें खर्च होंगे। 48 महीने में यह कार्य पूरा होना है और सबसे खास बात जंक्शन पर यात्रियों का स्टेशन पर कोई क्रास मूवमेंट नहीं होगा। पुनर्विकास का अधिकांश मुख्य कार्य वर्ष 2025 में लगने वाले महाकुंभ से पहले होगा, जबकि फिनिशिंग कुंभ के बाद होगी।

डीआरएम मोहित चंद्रा ने बताया कि पुनर्विकास से प्रयागराज जंक्शन की पूरी तस्वीर ही बदल जाएगी। यहां दो दो कांकोर्स (हालनुमा परिसर) बनेंगे जो लिफ्ट और एस्केलेटर, रैंप से जुड़े होंगे। जब ट्रेन आएगी तो यात्री कांकोर्स से नीचे उतरेंगे और ट्रेन पकड़ेंगे। एक कांकोर्स प्लेटफार्म नंबर एक से छह को व दूसरा कांकोर्स प्लेटफार्म नंबर सात से दस पर आने जाने वाले यात्रियों के लिए बनेगा। दोनों ओर 600 चार पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी।

यह भी पढ़ें… प्रयागराज: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों ने शिक्षकों को बनाया बंधक

संबंधित समाचार