डीआईओएस ने 17 प्रधानाचार्यों का रोका एक दिन का वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सुलतानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने जिले के 17 राजकीय और अशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा 165 प्रधानाचार्यों से जवाब तलब किया है। यह सभी डीएम की अध्यक्षता में 26 सितम्बर को पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित बैठक …

अमृत विचार, सुलतानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने जिले के 17 राजकीय और अशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा 165 प्रधानाचार्यों से जवाब तलब किया है।

यह सभी डीएम की अध्यक्षता में 26 सितम्बर को पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित बैठक में छात्रवृत्ति अग्रसारण मामले में अनुपस्थित थे।

जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दशमोत्तर आदि के छात्रवृत्ति के आवेदन अग्रसारण में प्रधानाचार्यो ने ढिलाई बरती। इसके साथ डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी शामिल नहीं हुए।

डीएम ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जताई थी। डीआईओएस ने कहा कि तीन दिन में शत प्रतिशत अग्रसारण का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इस कार्य में ढिलाई बरतने वाले विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें… सुल्तानपुर: शराब के नशे में बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

संबंधित समाचार