17 फरवरी को रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’, अहम भूमिका में नजर आएंगे ये सितारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ अगले साल 17 फरवरी को रिलीज होगी। अजय देवगन की फिलम ‘मैदान’ सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी पर आधरित है, जिसने भारत को गौरवान्वित किया। यह भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग पर आधारित है। अमित रवींद्रनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित ‘मैदान’ में प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ अगले साल 17 फरवरी को रिलीज होगी। अजय देवगन की फिलम ‘मैदान’ सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी पर आधरित है, जिसने भारत को गौरवान्वित किया। यह भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग पर आधारित है। अमित रवींद्रनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित ‘मैदान’ में प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील घोष की भी अहम भूमिका हैं।

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ‘बैक टू द बिगिनिंग’ समारोह का आयोजन, दिखाई जाएंगी पुरानी फिल्में

जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, आकाश चावला और अरुणव जॉय सेनगुप्ता द्वारा निर्मित मैदान की पटकथा और संवाद साईविन क्वाड्रास और रितेश शाह द्वारा लिखे गए हैं। यह फिल्म पहले इस वर्ष 03 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म अगले साल 17 फरवरी को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- अजय देवगन को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, विशाल भारद्वाज बेस्ट म्युजिक डायरेक्टर

 

 

संबंधित समाचार