इटावा: पत्नी को बचाने के लिए पति ने नहर में लगा दी छलांग, जानें फिर क्या हुआ
इटावा। पत्नी को बचाने के लिए बाइक सवार ने नहर में छलांग लगा दी। बाइक सवार को तो बचा लिया गया परंतु महिला का अभी पता नहीं चल सका है। ताखा एसडीएम देवेंद्र कुमार तहसील प्रभात राय भारी पुलिस बल तैनात गोताखोर महिला को खोजने में लगे।राजेश कुमार अपनी पत्नी 39 वर्षीय रंजना कुमारी को …
इटावा। पत्नी को बचाने के लिए बाइक सवार ने नहर में छलांग लगा दी। बाइक सवार को तो बचा लिया गया परंतु महिला का अभी पता नहीं चल सका है। ताखा एसडीएम देवेंद्र कुमार तहसील प्रभात राय भारी पुलिस बल तैनात गोताखोर महिला को खोजने में लगे।राजेश कुमार अपनी पत्नी 39 वर्षीय रंजना कुमारी को लेकर एरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला बांस गांव से इटावा के एक निजी अस्पताल में दवाई लेने जा रहे थे।
उसराहार थाना क्षेत्र के भरथना उसराहार मार्ग पर पुरहा नदी के पास अचानक साइकिल सवार आने से बाइक का संतुलन बिगड़ा और बाइक पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। जिससे महिला नदी में जा गिरी। पति उसे बचाने का प्रयास में नदी में कूदा। लेकिन स्वयं डूबने लगा तो बाहर जैसे-तैसे निकल पाया। महिला की खोजबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली पुलिस ने बरामद किए 15 लाख रुपए के खोए हुए मोबाइल फोन
