गोपामऊ विधायक ने सीएम योगी से की मुलाकात, अपने क्षेत्र की समस्याओं पर मांगी मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। पिहानी से गोपामऊ होते हुए पेंग जाने वाला रास्ता हो या पिहानी से बूढ़गांव वाली सड़क हो, इसके अलावा और भी तमाम ऐसी समस्याएं हैं जो लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। लखनऊ पहुंचे विधायक श्याम प्रकाश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने इन्ही तमाम समस्याओं का पिटारा खोला …

हरदोई, अमृत विचार। पिहानी से गोपामऊ होते हुए पेंग जाने वाला रास्ता हो या पिहानी से बूढ़गांव वाली सड़क हो, इसके अलावा और भी तमाम ऐसी समस्याएं हैं जो लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। लखनऊ पहुंचे विधायक श्याम प्रकाश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने इन्ही तमाम समस्याओं का पिटारा खोला और मुख्यमंत्री को सारी हकीकत बताई,इस पर मुख्यमंत्री ने पूरे भरोसे के साथ सारी समस्याओं के जल्द निपटारा कराने को कहा।

गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश अपनी बेबाकी के लिए जाने और पहचाने जाते हैं। किसी को क्या समस्या है ? इसका उन्हें हमेशा ख्याल रहता है। विधायक श्री प्रकाश का कहना है कि पिहानी से गोपामऊ होते हुए पेंग जाने का रास्ता या पिहानी से बूढ़गांव वाली सड़क के नवीनीकरण की मांग की जा रही है।इसके अलावा और भी तमाम तरह की समस्याएं हैं,जो उनके क्षेत्र के लोगों के लिए मुश्किल का सबब बने हुए हैं।

समस्याओं की पोटली ले कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास शनिवार को देर शाम लखनऊ पहुंचें विधायक श्याम प्रकाश ने उन्हें ज़मीनी हकीकत से रू-ब-रू कराया। उन्हें आगे बताया कि क्षेत्र के लोगों को भाजपा सरकार से बहुत उम्मीदें हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर उम्मीद पर खरी उतरेगी। उन्होंने विधायक श्री प्रकाश से कहा कि जल्द ही उनकी बताई हुई सभी समस्याओं का निपटारा कर दिया जाएगा। विधायक श्याम प्रकाश ने कहा है कि विकास के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लोगों की हर एक समस्या का हल करना और कराना,उनकी अपनी ज़िम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें-राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

संबंधित समाचार