IND vs SA 2nd T20 : टीम इंडिया के साथ गुवाहाटी क्यों नहीं गए रोहित शर्मा? प्रैक्टिस के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस छूटने पर फैंस परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज़ का दूसरा मैच रविवार को गुवाहाटी में खेला जाना है। दोनों टीमें यहां पर शुक्रवार को पहुंच गई थी और प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। लेकिन, टीम इंडिया के कैंप में कुछ हलचल थी, क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा शनिवार रात तक टीम इंडिया के साथ …

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज़ का दूसरा मैच रविवार को गुवाहाटी में खेला जाना है। दोनों टीमें यहां पर शुक्रवार को पहुंच गई थी और प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। लेकिन, टीम इंडिया के कैंप में कुछ हलचल थी, क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा शनिवार रात तक टीम इंडिया के साथ नहीं थे। इसी वजह से वे प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर पाए और प्रैक्टिस सेशन भी छूट गया। रोहित के टीम के साथ पहुंचने पर सोशल मीडिया पर फैंस परेशान नजर आए। उनको लेकर कई तरह के कमेंट देखने को मिले। हालांकि अब वे भारतीय टीम के साथ ही हैं और मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ निजी कारणों से रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ ट्रैवल नहीं कर पाए थे। यही वजह रही कि मैच से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा की जगह हेड कोच राहुल द्रविड़ ने हिस्सा लिया। प्रैक्टिस सेशन में भी रोहित शर्मा नहीं थे, तो फैंस को चिंता हुई कि क्या ये किसी चोट या गंभीर विषय से रिलेटेड तो नहीं है।

टी-20 वर्ल्डकप से पहले रोहित शर्मा समेत अन्य सीनियर प्लेयर्स के लिए सिर्फ दो ही मैच का मौका है। भारत तीन मैच की टी-20 सीरीज़ में 1-0 से आगे है और अभी दो मैच बाकी हैं। दो अक्टूबर के बाद चार अक्टूबर को साउथ अफ्रीका से मैच होना है। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी, जबकि दूसरी टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी।

भारतीय टीम: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, श्रेयस अय्यर , मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद।

दक्षिण अफ्रीका टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी, हेनरिक क्लासेन, रीज़ा हेंड्रिक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, लुंगी एंगिडी।

ये भी पढ़ें : Irani Cup : सरफराज खान ने ठोका शतक, शेष भारत ने पहली पारी में बनाई 276 रनों की विशाल बढ़त

संबंधित समाचार